सबसे अच्छी लिपस्टिक कौन सी हैं – Best Lipsticks

1.मेबेलिन न्यू यॉर्क कलर सेंसेशनल क्रीमी मैट लिपस्टिक

बेस्ट लिपस्टिक की हमारी लिस्ट में सबसे पहला नंबर मेबेलिन न्यू यॉर्क की कलर सेंसेशनल क्रीमी मैट लिपस्टिक का है। मेबेलिन न्यू यॉर्क का दावा है कि इस क्रीमी मैट लिपस्टिक में एक हाइड्रेटिंग लिप कलर है, जो शहद के गुणों से युक्त है। यह लिपस्टिक दिन भर होंठों पर नमी बनाए रखती है। मेबेलिन का यह उत्पाद मुलायम क्रीम जैसा अहसास प्रदान करता है। मेबेलिन न्यू यॉर्क कलर सेंसेशनल 35 शेड्स में उपलब्ध है।

2. लैक्मे 9 टू 5 मैट लिप कलर

बेस्ट‌ ‌लिपस्टिक‌ ‌कलर‌‌ में अगला नाम है लैक्मे का। लैक्मे अपने ग्राहकों को क्वालिटी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट देने का दावा करती है। इसकी 9 टू 5 लिपस्टिक विटामिन-ई से समृद्ध है। इसकी बनावट साफ्ट और स्मूद है। यह लिपस्टिक मैट फिनिश के साथ लंबे समय तक होंठो पर टिकी रहती है। लैक्मे की यह लिपस्टिक ग्राहकों को खासा पसंद आई है, लेकिन लैक्मे नाम से मिलते-जुलते नकली उत्पादों से आपको बचना होगा।

3. कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक

कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक जोजोबा तेल और शीया बटर जैसे तत्वों से बनी हैं। इस लिपस्टिक को बनाने वाली कम्पनी कलरबार का दावा है कि यह लिपस्टिक आपके होंठों को नरम रखती है। इसे लगाने के बाद होंठ पर खिंचाव महसूस नहीं होता और वो हाइड्रेटेड रहते हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि एक बार लगाने के बाद यह लिपस्टिक 5 घंटे तक टिकी रहती है।

4. लैक्मे इनरिच मैट लिपस्टिक

हमारी लिस्ट में लैक्मे की एक और लिपस्टिक शामिल है। इनरिच मैट लिपस्टिक होंठों की एक समान कोटिंग करती है। लैक्मे की यह लिपस्टिक भी विटामिन-ई युक्त है। लैक्मे अपनी इस लिपस्टिक के बारे में दावा करता है कि यह चमकदार रंग के साथ होंठों को पोषण भी देती है और उन्हें नरम व कोमल बनाती है। इस लिपस्टिक में जैतून के अर्क भी है, जो होंठों को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इस लिपस्टिक के 20 ट्रेंडिंग शेड्स उपलब्ध हैं।

5. मेबेलिन न्यू यॉर्क लिप ग्रैडेशन लिपस्टिक

मेबेलिन की यह रेंज बहुत बोल्ड और चमकदार रंगों को लेकर आई है। इस रेंज के बारे में मेबेलिन का कहना है कि यह उन महिलाओं के लिए है, जो किसी तरह का नया प्रयोग करने से हिचकिचाती नहीं हैं। यह एक पाउडर लिपस्टिक है, जिसके रंग बहुत उभर कर सामने आते हैं। चटकीले रंग जैसे कोरल, फ्यूशिया और रेड आदि में यह लिपस्टिक उपलब्ध है।

6. लॉरियल पेरिस कलर रिचे मॉइस्ट मैट लिपस्टिक

बेस्ट‌ ‌लिपस्टिक‌ ‌कलर‌‌ में अगला नाम है लॉरियल पेरिस का। लॉरियल की यह अल्ट्रा मैट लिपस्टिक मलाई जैसी मुलायम होने और तेज चमकदार रंग देने का दावा करती है। इस शानदार ब्रांड का यह भी कहना है सिर्फ एक स्वाइप में यह परफेक्ट लुक देती है। यह एक नॉन-ड्राई लिपस्टिक है और होंठों पर दिनभर नमी कायम रखने में कारगर है। कलर रिचे लिपस्टिक 45 इंटेंस मैट शेड्स में उपलब्ध है, जिसमें रेड न्यूड, पिंक और ब्राउन कलर के अलग-अलग शेड्स शामिल हैं।

7. मेबेलिन न्यूयॉर्क कलर सेंसेशनल लोडेड बोल्ड लिपस्टिक

मेबेलिन की यह लिपस्टिक भी हाइपर पिगमेंट यानी गाढ़ा रंग देने वाली है। इसे लगाने पर एक अपारदर्शी और क्रीमी लेयर होंठों पर बन जाती है। इसका बेस क्ले से बना हुआ है और यह एक स्ट्रोक में अच्छा रंग देने का दावा करती है। वाइब्रेंट रेड से लेकर नैचुरल न्यूड्स तक कई अच्छे लिपस्टिक शेड्स इस रेंज में उपलब्ध है। मेबेलिन का यह उत्पाद त्वचा विशेषज्ञों द्वारा परखा हुआ है और एलर्जी का कारण नहीं बनता है। ये सभी दावे मेबेलिन द्वारा किए गए हैं।

8. एवन ट्रू कलर परफेक्ट मैट लिपस्टिक

एवन की यह लिपस्टिक ट्रू कलर टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो तुरंत होंठों को बेहतर गहरा रंग देती है। साथ ही इस उत्पाद को कंपनी ने सभी स्किन टाइप के लिए उपयुक्त बताया है, इसलिए इसे सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसे लगाने के बाद त्वचा में दरार नहीं पड़ती। कंपनी का दावा है कि यह शाइन फ्री लिपस्टिक है, जो 100% मैट लुक देती है। एवन का यह उत्पाद हानिकारक तत्वों जैसे पैराबेंस, सल्फेट और टैल्क से मुक्त है।

9. शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लॉन्गवियर लिपस्टिक

नथिंग एल्स मैटर लॉन्गवियर लिपस्टिक एक नरम और मैट फिनिश देने में कारगर है। यह होंठों पर अपारदर्शी मास्क बनाती है और होंठों की असमान त्वचा को छुपाने में मदद करती है। शुगर कॉस्मेटिक्स की यह लिपस्टिक वाटरप्रूफ और केमिकल फ्री होने का दावा करती है। साथ ही कंपनी इस उत्पाद के डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड और त्वचा के लिए 100% सुरक्षित होने की दावा भी करती है।

10. फेसेस कैनडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक

फेसेस कैनडा में शीया बटर, जोजोबा और बादाम के तेल के गुण हैं, इसलिए इसे सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। इस लिपस्टिक के कई ट्रेंडी शेड्स उपलब्ध हैं, जो भारतीय महिलाओं की स्किन टोन से मेल खाते हैं। साथ ही यह लिप कलर होंठों की त्वचा को ड्राई नहीं बनाता और उन्हें मुलायम सिल्की फिनिशिंग देता है।

11. एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक

एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक किशोरियों में बहुत फेमस है। इसका कारण है लिप कलर की अच्छी क्वालिटी और कम दाम। एली की इस रेंज में 18 मैट लिपस्टिक शेड्स हैं। ये सभी बहुत बोल्ड और चटक रंग दिखाई देते हैं और इनमें हर मौके के लिए कोई न कोई विकल्प जरूर है। इस लिपस्टिक में इस्तेमाल फॉर्मूलेशन की वजह से एक ही स्ट्रोक में यह ज्यादा रंग देती है। बोल्ड मैट बनावट के कारण यह लंबे समय तक टिकी रह सकती है। ये सभी दावे इस लिपस्टिक को बनाने वाली कंपनी एली 18 पेश करती है।

अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक कैसे चुनें?

साफ त्वचा के लिए लिपस्टिक : साफ त्वचा वाली महिलाओं के चेहरे पर कई लिपस्टिक शेड्स सूट करते हैं। लाइट पिंक, वाइन रेड, लाइट पर्पल और चेरी रेड कलर साफ त्वचा पर बहुत उभर कर आते हैं। साफ रंग वाली महिलाओं को डार्क ब्लू, डार्क पिंक और ब्लड रेड से परहेज करना चाहिए। लिपस्टिक में बहुत अधिक शिमर या ग्लॉसी लुक न चुनें। इस स्किन टोन पर चमकीलापन कम सूट करता है।

मीडियम या गेहूंए रंग के लिए लिपस्टिक : जिन महिलाओं की स्किन गेहुएं रंग की है, वो चमकीले रंगों का चुनाव कर सकती हैं। डार्क पिंक, ब्लड रेड और डार्क पर्पल रंग की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं। लिपस्टिक के साथ लिपग्लॉस का प्रयोग भी ये महिलाएं कर सकती हैं। हरे, नारंगी, डार्क कॉफी और महरून जैसे लिपस्टिक शेड्स का प्रयोग न करें, क्योंकि ये कलर चेहरे की रंगत को दबा सकते हैं।

गहरे कलर के लिए लिपस्टिक : गहरे कलर के लिए भी चमकीले और लाइट रंग अच्छे होते हैं। वार्म कलर जैसे डार्क रेड और डार्क पर्पल का इस्तेमाल इस टोन के लिए अच्छा होगा। साथ ही कुछ पेस्टल शेड्स जैसे लाइट पिंक, लाइट पर्पल, लाइट ग्रीन, एक्वा, लैवेंडर और आइवरी कलर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सही तरीके से लिपस्टिक लगाने के कुछ टिप्स

  • सबसे पहले अपनी स्किन टोन के अनुरूप लिपस्टिक का चुनाव करें।

  • लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को एक्स्फोलिएट जरूर करें, इसके लिप बाम को टूथब्रश पर लेकर होंठों की हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें।

  • इसके बाद होंठों पर प्राइमर या फाउंडेशन लगाएं। यह लिपस्टिक को टिके रखने में मदद करेगा और कलर उभर कर आएगा।

  • लिप लाइनर का प्रयोग जरूर करें, इससे होंठों को सही शेप मिलती है।

  • हमेशा लिपस्टिक से मैच करते लाइनर का प्रयोग करें, अलग रंग का लाइनर लगाना आउट फैशन है।

  • इसके बाद लिपस्टिक लगाएं, लिपस्टिक को अच्छा रूप देने के लिए आप उंगलियों से इसे ठीक कर सकती हैं।

  • अगर मैट लिपस्टिक आपके होंठों को सूखा कर रही है, तो लिप ग्लॉस का प्रयोग करें।

  • अगर शेप ठीक न लगे, तो कंसीलर का प्रयोग करके सही शेप देने का प्रयास करें।