झड़ते बालों के लिए 8 सबसे अच्छे कंडीशनर – Best Anti Hair Fall Conditioners in Hindi
1. डव हेयर फॉल रेस्क्यू कंडीशनर
पिछले कुछ वर्षों में डव ने स्किन और हेयर केयर उत्पादों को लेकर काफी नाम कमाया है। इसका झड़ते बालों के लिए यह कंडीशनर बेस्ट साबित हो सकता है। इसमें न्यूट्रीलॉक एक्टिव फॉर्मूला है, जो बालों के लिए जरूरी पोषण को सील कर सकता है। इसका यह प्रभाव बालों को बेजान होने से रोक सकता है और उनका गिरना कम कर सकता है।
गुण :
डव का यह एंटी हेयर फॉल कंडीशनर बाजार में आसानी से मिल जाता है।
डैमेज हेयर को जड़ों से सिरों तक गहरा पोषण दे सकता है।
98% तक बालों का झड़ना कम कर सकता है।
इससे बालों में तुरंत फर्क दिख सकता है, जो लंबे समय बाद भी नजर आ सकता है।
कंपनी के अनुसार इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।
बालों को नरम, चमकदार और मैनेजेबल बना सकता है।
बालों का घुंघरालापन और चिपचिपापन कम कर सकता है।
इसकी खुशबु अच्छी है।
अवगुण :
यह कंडीशनर अल्कोहल और अन्य कई केमिकल से युक्त है।
इसकी पैकेजिंग लीक प्रूफ नहीं है, जो परेशानी का सबब बन सकती है।
2. ट्रेसमे हेयर फॉल डिफेंस कंडीशनर
ट्रेसमे का नाम भी किसी पहचान का मोहताज नहीं। इनकी लैब में मौजूद विशेषज्ञ क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने का दावा करते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए इनका यह कंडीशनर विशेष रूप से भारतीय वातावरण के अनुसार तैयार किया गया है। इसका प्रयोग किसी ऑयल ट्रीटमेंट के साथ भी किया जा सकता है यानी अन्य उत्पादों के साथ इस्तेमाल करने पर इसके साइड इफेक्ट होने की आशंका कम है।
गुण :
यह कंडीशनर कैरेटिन प्रोटीन युक्त है, जो बालों को नमी और इलास्टिसिटी दोनों दे सकता है।
बालों को शानदार मजबूती देने में कारगर हो सकता है।
इसके नियमित प्रयोग से बालों की खोई मजबूती और चमक वापस आ सकती है।
इसका लाइटवेट फॉर्मूला बालों की एक समान कंडीशनिंग कर सकता है और उन्हें उलझने से बचा सकता है।
ट्रेसमे का दावा है कि यह पहले वाश से ही बालों का झड़ना 97% तक कम कर सकता है।
बालों को मुलायम, चमकदार और रेशमी बना सकता है।
इसके प्रयोग से बाल स्वस्थ नजर आ सकते हैं।
इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही पर्याप्त होती है।
मजबूत और ट्रेवल फ्रेंडली पैकेजिंग में आता है।
अवगुण :
यह कंडीशनर पैराबेंस युक्त है।
बहुत रूखे बालों के लिए उपयोगी नहीं है।
3. पैंटीन एडवांस्ड हेयर फॉल सॉल्यूशन एंटी हेयर फॉल कंडीशनर
पैंटीन की एंटी हेयर फॉल रेंज ग्राहकों का विश्वास जीतने में कामयाब रही है। उसी रेंज का हिस्सा है इसका यह एंटी हेयर फॉल कंडीशनर, जो एक आकर्षक पैकेजिंग में उपलब्ध है। इस प्रोडक्ट के बारे में पैंटीन का दावा है कि यह बालों को जड़ से टिप तक पोषण प्रदान कर सकता है और 14 दिन में बालों का झड़ना कम कर सकता है। आइए, जानते हैं इस एंटी हेयर फॉल कंडीशनर की बाकि खूबियां और खामियां क्या हैं।
गुण :
यह कंडीशनर बालों को लंबे समय तक हेयर फॉल से सुरक्षा देने का दावा करता है।
इसमें प्रो-वी और फर्मेंटेड राइस वाटर है, जो बालों को शानदार मजबूती देने के लिए जाने जाते हैं।
नया पैंटीन एडवांस्ड हेयर फॉल सॉल्यूशन बालों को टूटने और स्टाइलिंग डैमेज से बचा सकता है।
बालों को गहराई से कंडीशनिंग दे सकता है।
इसकी खुशबू ताजगी का अहसास करा सकती है।
अवगुण :
इस कंडीशनर में अल्कोहल है।
हर किसी के बालों को सूट नहीं करता है।
4. मामाअर्थ अनियन कंडीशनर फॉर हेयर कलर एंड हेयर ग्रोथ
झड़ते बालों के लिए कंडीशनर में अगला नाम मामाअर्थ अनियन कंडीशनर का है। मामाअर्थ का यह कंडीशनर प्याज, नारियल और बादाम तेल के गुणों से समृद्ध है। इसका प्रयोग सभी प्रकार के बालों के उपयुक्त है। यह कंडीशनर केमिकल ट्रीटेड हेयर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसका प्रयोग बालों का गिरना कम कर सकता है। साथ ही इस शानदार एंटी हेयर फॉल कंडीशनर को पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुण :
बालों का गिरना कम कर सकता है।
इसमें मौजूद प्याज स्कैल्प में खून के प्रवाह और बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
बालों को कोमल और चमकदार बना सकता है।
यह कंडीशनर बालों को उलझने से बचा सकता है।
कंडीशनर पूरी तरह से सल्फेट्स, सिलिकॉन्स, पैराबेंस, मिनरल ऑयल और रंगों से मुक्त है।
इसका प्रभाव लगभग 3 दिन तक रह सकता है।
इसकी खुशबु हल्की और अच्छी है।
इसे बालों से निकालना आसान है।
इसके नियमित इस्तेमाल से बाल घने नजर आ सकते हैं।
यह कंडीशनर त्वचा रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है और टॉक्सिन फ्री है।
अवगुण :
यह कंडीशनर थोड़ा थिक है, इसलिए आसानी से बालों में फैलता नहीं है।
एक बार लगाने के लिए इसकी काफी मात्रा की जरूरत हो सकती है।
5. वाओ स्किन साइंस हेयर लॉस कंट्रोल थेरेपी कंडीशनर
झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा कंडीशनर की लिस्ट में वाओ स्किन साइंस का भी नाम है। इसमें भृंगराज (जड़ी-बूटियों का राजा), आंवला, नीम, मेंहदी, शिकाकाई, मेथी अर्क, नींबू, बायोटिन, रोजेमैरी, सा पामेटो और नियासिन जैसे आयुर्वेदिक तत्व शामिल हैं। इस कंडीशनर का शक्तिशाली एंटी हेयर फॉल प्रभाव, बाल झड़ने का कारण माने जाने वाले डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) हार्मोन को ब्लॉक कर सकता है। आइए, जानते हैं इसके अन्य गुण और अवगुण।
गुण :
इसकी पैकेजिंग बहुत अच्छी है।
इस कंडीशनर से सौम्य और सुखद खुशबू आती है।
इसका टेक्सचर मुलायम है।
यह बालों पर आसानी से लग जाता है।
बालों को मुलायम, चमकदार और बाउंसी बना सकता है।
सिर में खून का प्रवाह सुधार सकता है।
सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
इसमें प्रयुक्त तेल बालों की नमी को सील करते हैं और उन्हें टूटने व उलझने से बचा सकते हैं।
सल्फेट, सिलिकॉन और पैराबेंस फ्री है।
अवगुण :
डैमेज बालों की देखभाल में कारगर नहीं है।
6. लॉरियल पेरिस फॉल रेसिस्ट 3- एक्स एंटी-हेयरफॉल कंडीशनर
यह कंडीशनर ट्रिपल एंटी-हेयर फॉल एक्शन देने का दावा करता है। जहां यह उत्पाद बालों को पोषण और मजबूती देने में कारगर हो सकता है, तो वहीं दूसरी ओर यह हेयर फाइबर के निर्माण में वृद्धि कर सकता है। ये तीनों गुण बालों को घना बना सकते हैं और उनका झड़ना भी कम हो सकता है। इसमें अर्जीनाइन एसेंस है, जो बालों का गिरना 90% तक कम कर सकता है। झड़ते बालों के लिए कंडीशनर खरीदना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
गुण :
बालों की वृद्धि में सहायक है और बालों को मोटा बना सकता है।
हेयर फॉल रोकने के लिए जड़ों से काम करता है।
इसकी चिकनी बनावट आसानी से बालों में फैल सकती है।
बालों का गिरना कम करता है।
दो मुंहे बालों की समस्या से निजात दिलाने में कारगर हो सकता है।
बालों को स्वस्थ और बाउंसी बना सकता है।
अवगुण :
इसके उपयोग के 1-2 दिन बाद बालों की जड़ें ऑयली हो सकती हैं।
7. द मॉम्स को. नैचुरल प्रोटीन कंडीशनर
द मॉम्स कम्पनी का यह कंडीशनर सिल्क प्रोटीन और व्हीट प्रोटीन से युक्त है, जो बालों को मजबूत बना सकते हैं। आर्गन ऑयल, विटामिन-बी5 और चुकंदर का अर्क बालों को झड़ने से रोकने में मददगार माने जाते हैं। कैरनल सीड बालों को नमी प्रदान कर सकता है, जिससे रूसी और खुजली होने का जोखिम कम हो सकता है। इतने सारे प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से बना होने के कारण इसे बालों के झड़ने के लिए अच्छा कंडीशनर माना जा सकता है।
गुण :
यह प्रोटीन युक्त कंडीशनर है, जो बालों को मजबूत, नमीयुक्त और चमकदार बना सकता है।
इसमें आर्गन ऑयल है, जो प्रदूषण के कारण होने वाले हेयर फॉल की समस्या को कम कर सकता है।
यह पूरी तरह प्राकृतिक उत्पाद है और टॉक्सिन फ्री होने का दावा करता है।
डैमेज हेयर की समस्या में सुधार ला सकता है।
यह सल्फेट्स और पैराबेंस जैसे हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
अवगुण :
यह अन्य कंडीशनर की तुलना में थोड़ा महंगा है।
8. हिमालया एंटी-हेयर फॉल कंडीशनर
झड़ते बालों के लिए बेस्ट कंडीशनर की लिस्ट में अगला नाम हिमालया एंटी हेयर फॉल कंडीशनर का है। फाइटोकेमिकल्स से समृद्ध यह कंडीशनर बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रोटीन बालों को प्रभावी रूप से पोषण दे सकता है, जिससे बाल स्वस्थ और मजबूत नजर आ सकते हैं। यह कंडीशनर हेयल फॉलिकल्स को प्रभावित कर बालों के झड़ने की समस्या को कुछ कम कर सकता है।
गुण :
इसमें पलाश, चने और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्व हैं।
2-3 वाश के बाद ही बालों का झड़ना कम हो सकता है।
इसकी खुशबु बहुत अच्छी है।
यह कंडीशनर किफायती है।
अवगुण :
रूखे बालों को अधिक रूखा बना सकता है।
इसकी बनावट अधिक चिकनी और मुलायम नहीं है।
झड़ते बालों पर कंडीशनर लगाने का सही तरीका
सुबह नहाने से पहले बालों में कंघी कर लें।
इसके बाद ठंडे या गुनगुने पानी से बालों को गीला करें।
ध्यान रखें कि बालों के लिए कभी भी गरम पानी का इस्तेमाल नहीं करना है, इससे बालों को नुकसान हो सकता है।
अब गीले बालों पर एक अच्छा एंटी हेयर फॉल शैम्पू लगाएं।
शैम्पू से 1-2 मिनट तक बालों में और उनकी जड़ों में मालिश करें, ताकि बालों में जमा गंदगी साफ हो जाए।
अब पानी से तब तक बाल धोएं, जब तक कि पूरा शैंपू निकल न जाए।
इसके बा बालों को निचोड़कर पानी निकाल लें, क्योंकि कंडीशनर लगाते समय बाल अधिक गीले नहीं होने चाहिए।
अब अपनी हथेली पर बालों की लंबाई के अनुसार कंडीशनर लें और बालों पर लगाएं।
कंडीशनर को बालों की जड़ों में न लगाएं, इससे ये हेयर फॉलिकल्स को बंद करके तेल का उत्पादन रोक सकते हैं।
कंडीशनर लगाने के बाद 1-2 मिनट इंतजार करें।
अब साफ पानी से बालों को अच्छी तरह धोकर मुलायम तौलिया से सुखा लें।
कंडीशनर के बाद बाल बेहद रेशमी हो जाते हैं, इसलिए आप इन्हें मनचाहा स्टाइल दे सकते हैं।