रूखे बालों के लिए 15 सबसे अच्छे हेयर सीरम – Best Hair Serums For Dry Hair

1. लॉरियल पेरिस स्मूद इंटेंस सीरम

बालों के बेजान और ड्राई होने से परेशान हैं, तो रूखे बालों के लिए हेयर सीरम के रूप में लॉरियल पेरिस स्मूद इंटेंस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टाइलिंग से पहले इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट 48 घंटों तक बालों को डीप पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाता है। आर्गन ऑयल और सिल्क प्रोटीन से युक्त होने की वजह से यह बालों का ख्याल जड़ों से लेकर सिरे तक रख सकता है।

गुण:

  • बालों को धोने के बाद या फिर सूखे बालों, दोनों ही स्थितियों में उपयुक्त है।

  • बाल को मौसम के प्रभाव से बचा सकता है।

  • उलझने से बालों को बचा सकता है।

  • प्राकृतिक तत्वों से युक्त।

अवगुण:

  • स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ हो सकता है। इसी वजह से किसी भी सीरम को बालों की जड़ों पर नहीं लगाना चाहिए।

2. स्ट्रीक्स हेयर सीरम

बेस्ट हेयर सीरम की लिस्ट में दूसरा नाम है स्ट्रीक्स हेयर सीरम का। स्ट्रीक्स का दावा है कि इसे लगाते ही बालों में चमक आ जाती है और बाल मुलायम दिखने लगते हैं। बालों को बिना चिपचिपा बनाए ही यह प्रोडक्ट काम कर सकता है।

गुण:

  • हेयर क्यूटिकल्स यानी बालों की बाहरी सतह को रेशमी बना सकता है।

  • बालों को स्टाइल करने में मदद कर सकता है।

  • विटामिन-ई और अखरोट के तेल से युक्त, जो बालों को चमक देने का काम कर सकते हैं।

  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।

  • दिनभर बालों को संभालने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • इसी नाम के कई नकली प्रोडक्ट बाजार में भी मौजूद हैं। इसलिए किसी ऑथराइज्ड सेलर से ही इसे खरीदें।


3. जॉन फ्रीडा फ्रीज-ईजी हेयर सीरम एक्स्ट्रा स्ट्रेंथ फॉर्मूला

घर से बाहर निकलते ही बालों का उड़कर उलझ जाने और बिखरने से परेशान हैं, तो इस प्रोडक्ट पर गौर कर सकते हैं। जॉन फ्रीडा फ्रीज-ईजी हेयर सीरम का दावा है कि यह 6-इन-1 है, यानी एक सीरम जो 6 समस्याओं को ठीक कर सकता है। इसमें समुद्री शैवाल का अर्क (Algae Extract) और सिल्क प्रोटीन हैं। इसी वजह से इसे कुछ ग्राहक अपने लिए सबसे अच्छा हेयर सीरम मानते हैं।

गुण:

  • मौसम और प्रदूषण संबंधी समस्याओं से बचाव कर सकता है।

  • अल्ट्रा-वायलेट किरणों से सुरक्षा दे सकता है।

  • हेयर स्टाइलिंग से बालों को होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हो सकता है।

  • बालों के सिरे को मुलायम बनाए रख सकता है।

  • रूखे बालों को गहराई से हाइड्रेट कर सकता है।

  • उड़ते और उलझते बालों को ठीक कर सकता है।

  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।

अवगुण:

  • कॉस्मेटिक की शॉप में मिलना मुश्किल है, लेकिन ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है।

  • कुछ लोगों को यह थोड़ा महंगा लग सकता है।

4. लिवॉन सीरम

रूखे बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर सीरम लिवॉन भी साबित हो सकता है। लिवॉन का यह प्रोडक्ट खासतौर पर रूखे और बेजान बालों के लिए बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे लगाने के बाद बालों में सैलून जैसा फिनिश आता है।

गुण:

  • बालों की नमी को बनाए रख सकता है।

  • नॉन-स्टिकी सीरम।

  • बालों को चिकना और चमकदार बना सकता है।

  • 24 घंटों तक बालों को मुलायम बनाए रख सकता है।

  • बालों को सिल्की बनाए रख सकता है।

अवगुण:

  • अधिक घुंघराले बालों पर शायद ज्यादा प्रभावी न हो।

5. लॉरियल पेरिस टोटल रिपयेर 5 सीरम

ड्राई बालों के लिए सीरम की इस सूची में एक बार फिर बारी है लॉरियल की। यह प्रोडक्ट थोड़ा अलग है। इसके नाम में ही कंपनी ने फाइव जोड़ दिया है, यानी यह हेयर डैमेज के 5 लक्षणों को कम कर सकता है। लॉरियल पेरिस टोटल रिपयेर 5 सीरम का दावा है कि यह लिव-इन-कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों के पूरे टेक्सचर को बेहतर कर सकता है।

गुण:

  • बालों को सिल्की सॉफ्ट बना सकता है।

  • बालों को सुलझाने में मदद कर सकता है।

  • सूर्य की हानिकारक किरणों से बालों को बचा सकता है।

  • बालों को स्ट्रेट कर सकता है।

  • बालों को पोषण दे सकता है।

  • हवा और धूल से होने वाली क्षति से बचा सकता है।

  • रूखे और बेजान बालों को ठीक करने में सहायक हो सकता है।

  • दो मुंहे बालों को कम करने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • ऑथराइज्ड सेलर से ही खरीदें, वरना नकली प्रोडक्ट पर पैसा वेस्ट हो सकता है।

6. मैट्रिक्स बायोलेज 6 इन 1 स्मूद प्रूफ डीप स्मूदिंग सीरम

रूखे बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर सीरम का चुनाव अब तक नहीं कर पाए हैं, तो एक नजर मैट्रिक्स के इस सीरम पर भी डालें। कंपनी का दावा है कि यह हेयर सीरम बालों को गहराई से पोषण देकर तुरंत शाइन देता है। इस प्रोडक्ट को कंपनी ने 6 इन 1 बताया है, यानी यह 6 तरीके से बालों को लाभ पहुंचा सकता है।

गुण:

  • बालों को हेल्दी लुक दे सकता है।

  • सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त।

  • हीट स्टाइलिंग से होने वाली क्षति से बालों को बचा सकता है।

  • लाइट और नॉन-स्टिकी सीरम।

  • बालों को मुलायम बना सकता है।

  • उलझने से बालों को बचाने में सहायक हो सकता है।

  • एवोकाडो से युक्त।

अवगुण:

  • अधिक तैलीय बाल वाले लोगों को ऑयली लग सकता है।

  • मैट्रिक्स के प्रोडक्ट बाजार में नकली मिल सकते हैं। इसी वजह से ऑथराइज्ड डीलर से ही इसे खरीदें।

7. श्वार्जकोफ ओसिस मैजिक एंटी फ्रीज शाइन सीरम

मार्केट में मौजूद रूखे बालों के लिए बेस्ट हेयर सीरम में से एक श्वार्जकोफ भी है। इस सीरम का दावा है कि यह तुरंत रूखे और फ्रिजी बालों को सिल्की सॉफ्ट बना सकता है। यह प्राकृतिक एप्रीकॉट के तेल से युक्त है। इसी वजह से इसे बेस्ट सीरम फॉर ड्राई हेयर माना जा सकता है।

गुण:

  • बालों को उलझने से बचा सकता है।

  • गहराई से बालों को पोषण दे सकता है।

  • बालों को टूटने से बचाने में सहायक हो सकता है।

  • मनमोहक खुशबू।

  • नॉन-ग्रीसी।

अवगुण:

  • अन्य हेयर सीरम के मुकाबले यह महंगा है।

  • थोड़ा गाढ़ा है।

8. सेंट बॉटानिका मोरोक्कन आर्गन हेयर सीरम

प्राकृतिक तत्वों से युक्त रूखे बालों के लिए हेयर सीरम की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेस्ट हेयर सीरम हो सकता है। इस सीरम को आर्गन, एवोकाडो, ग्रेपसीड और ऑलिव ऑयल जैसे प्राकृतिक तेलों से बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद नैचुरल तत्व बालों को क्षति से बचाते हैं।

गुण:

  • प्राकृतिक तत्वों से युक्त होने की वजह से गहराई से रूखे बालों को पोषण दे सकता है।

  • बालों को मुलायम व रेशमी बना सकता है।

  • मिनरल ऑयल पैराबेंस, सल्फेट और फ्थालेट जैसे केमिकल से मुक्त।

  • बालों को नमी दे सकता है।

  • उलझने से बालों को बचा सकता है।

  • कंघी करते समय बालों को सुलझाने में मदद कर सकता है।

  • बालों को संभालने योग्य बना सकता है।

  • दो मुंहे बालों से बचाए रख सकता है।

अवगुण:

  • अन्य हेयर सीरम के मुकाबले महंगा है।

9. ट्रूफेला हिबिस्कस एंटी-फ्रीज सीरम

रूखे बालों के लिए बेस्ट हेयर सीरम की सूची में ट्रूफेला का नाम भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि यह बालों को शानदार तरीके से कंडीशनिंग करने वाला सीरम है, जो बेजान बालों में जान डाल सकता है। यह नॉन-ग्रीसी होने के साथ ही लॉन्ग लास्टिंग सीरम भी है। इसे बनाते समय हिबिस्कस और आर्गन ऑयल का भी इस्तेमाल किया गया है। प्रोडक्ट का दावा है कि यह मिनरल ऑयल और पैराबेंस केमिकल से मुक्त होने के साथ ही पेट्रोलियम फ्री है।

गुण:

  • बालों को मुलायम और रेशमी बना सकता है।

  • बालों को संभालने योग्य बनाने में सहायक हो सकता है।

  • किसी तरह के कृत्रिम रंग का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

  • बालों को एक्स्ट्रा शाइन दे सकता है।

  • सभी मौसम में रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त।

  • क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने में सहायक हो सकता है।

  • बालों में नमी को लॉक कर सकता है।

  • बालों को टूटने से बचा सकता है और दो-मुंहे बालों को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ नहीं।

10. खादी नैचुरल हर्बल हेयर सीरम

रूखे बालों के लिए हेयर सीरम ऐसा खरीदना चाह रही हैं, जो पूरी तरह प्राकृतिक हो तो खादी नैचुरल हर्बल हेयर सीरम पर गौर कर सकती हैं। खादी नैचुरल के इस सीरम को कंपनी ने पूरी तरह प्राकृतिक बताया है। ब्रांड की मानें तो इसे नारियल पानी, सिंहपर्णी, मंजिष्ठा, नींबू, जोजोबा ऑयल और बादाम के तेल से बनाया गया है। इनके अलावा, इस हेयर सीरम में आंवला, ब्राह्मी, भृंगराज और शिकाकाई का अर्क भी मौजूद है, जो बालों को मजबूत बना सकता है। कंपनी का कहना है कि यह हेयर सिरम बालों को सफेद होने से भी बचा सकता है।

गुण:

  • खादी हेयर सीरम बालों को पोषण दे सकता है।

  • रूखे और केमिकल ट्रीटेड बालों को पुनर्जीवित करने में सहायक हो सकता है।

  • बालों की चमक को बनाए रख सकता है।

अवगुण:

  • चिपचिपा लग सकता है।

11. मामाअर्थ अनियन हेयर सीरम

रूखे बालों के लिए बेस्ट हेयर सीरम की लिस्ट में अब बारी है मामाअर्थ की। यह हेयर सीरम समय के साथ बाजार में अपनी अच्छी जगह बना चुका है। कंपनी का कहना कि यह हेयर सीरम प्याज के बीज के अर्क, विटामिन-बी 5, जैतून के तेल, बायोटिन (एक प्रकार का विटामिन बी) और शहद से युक्त है।

गुण:

  • बालों को चमक दे सकता है।

  • प्राकृतिक तत्व बालों को पोषण दे सकते हैं।

  • बालों को टूटने से बचा सकता है।

  • दो-मुंहे बालों से बचाव कर सकता है।

  • सिलिकॉन और पैराबेंस से मुक्त।

  • बालों का उलझना कम कर सकता है।

अवगुण:

  • हल्का ग्रीसी लग सकता है।

12. ट्रू डर्मा एसेंशियल्स केराटिन स्ट्रेंथ हेयर सीरम

यह सीरम के साथ ही लीव-इन कंडीशनर की तरह बालों पर काम कर सकता है। यह बालों को मुलायम बनाने के साथ ही नमी को बरकरार रख सकता है। स्टाइल करने से पहले इसका इस्तेमाल करने से बालों को किसी भी लुक में ढालना आसन हो सकता है। कंपनी का कहना है कि इसमें विटामिन-ई और बादाम तेल के गुण मौजूद हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • हीट प्रोटेक्टेंट।

  • बालों को सुलझाने में मदद कर सकता है।

  • पैराबेंस और सल्फेट फ्री।

  • नॉन ग्रीसी फॉर्मूला, जो बालों पर चिपचिपा नहीं लगता।

  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।

अवगुण:

  • अधिक मात्रा में लगाने पर हल्की चिपचिपाहट महसूस हो सकती है, खासकर तैलीय बाल वालों को।

13. ओर्गेनो गोल्ड हेयर सीरम

अब बेस्ट हेयर सीरम की लिस्ट में हम लेकर आए हैं, ऑर्गेनो गोल्ड हेयर सीरम। कंपनी का कहना है कि यह कंडीशनर की तरह काम करने वाला हेयर सीरम है। यह विटामिन-ई और बादाम तेल से युक्त है, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही बालों को हाइड्रेट करके मुलायम भी बना सकता है।

गुण:

  • पैराबेंस और सल्फेट मुक्त।

  • प्री-स्टाइलर और हीट प्रोटेक्टेंट।

  • बालों की चमक को बनाए रख सकता है।

  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।

  • लाइट वेट और नॉन-ग्रीसी फॉर्मूला।

  • हेयर क्यूटिकल्स यानी बालों की सतह में नमी को लॉक कर सकता है।

  • बालों को उलझने से बचाए रख सकता है।

  • बालों को पोषण देने और यूवी रेज से बचाने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ नहीं।

14. द बॉडी शॉप ग्रेपसीड हेयर सीरम

द बॉडी शॉप के इस हेयर सीरम में अंगूर के बीज यानी ग्रेपसीड ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। यह तेल फैटी एसिड से समृद्ध होता है, जो बालों को मुलायम और नरम बनाए रख सकता है। रूखे बालों के लिए आप इस हेयर सीरम का चुनाव कर सकते हैं।

गुण:

  • बालों की शाइन और ग्लॉस को बढ़ा सकता है।

  • बालों की नमी को बरकरार रख सकता है।

  • बालों को मजबूत कर सकता है।

  • लाइट वेट यानी हल्का हेयर सीरम है।

  • मनमोहक खुशबू।

अवगुण:

  • महंगा लग सकता है।

  • इसकी खुशबू कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।

  • फेक प्रोडक्ट से सावधान रहें। इसी वजह से ऑथराइज्ड सेलर से ही खरीदें।

15. माया एसेंशियल हेयर सीरम

रूखे बालों के लिए हेयर सीरम की तलाश अभी भी खत्म नहीं हुई, तो माया एसेंशियल हेयर सीरम पर एक नजर डाल सकते हैं। विभिन्न प्राकृतिक तत्वों से बना यह हेयर सीरम बालों को गहराई से पोषण दे सकता है। कंपनी का दावा है कि इसे बनाते समय बादाम के तेल, नारियल के तेल और आर्गन ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट की खुबियां भी मौजूद हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • फ्रिजी और उलझते बालों को ठीक कर सकता है।

  • बालों को शाइनी बना सकता है।

  • रूखे बालों को जरूरी पोषक तत्व देकर मजबूत बना सकता है।

  • हेयर स्ट्रैंड को सॉफ्ट बनाने में सहायक हो सकता है।

  • ह्यूमिडिटी से बचा सकता है।

  • क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने में मददगार हो सकता है।

अवगुण:

  • ऑयली बाल वालों को तैलीय लग सकता है।

रूखे बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर सीरम कैसे चुनें?

  • सीरम खरीदते समय यह पता कर लें कि प्रोडक्ट सिर्फ स्टाइलिंग के लिए है या बालों को पोषण भी देता है, क्योंकि रूखे बालों को पोषण की काफी आवश्यकता होती है।

  • ऐसे हेयर सीरम को चुनने की कोशिश करें, जिसमें प्राकृतिक सामग्री भी मौजूद हो।

  • अगर आपके बाल बहुत ड्राई हैं, तो आप कोई भी अच्छा हेयर सीरम चुन सकते हैं।

  • पहली बार किसी अलग ब्रांड का हेयर सीरम खरीद रही हैं, तो छोटा पैक खरीदकर चेक करें। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि यह आपके बालों के लिए कितना प्रभावी है।

  • सीरम खरीदते वक्त उसमें मौजूद केमिकल भी चेक करें, हानिकारक केमिकल वाले हेयर सीरम से बचें।

  • वैसे तो अधिकतर हेयर सीरम मे सिलिकॉन होता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर ही हेयर सीरम को लगाएं।

  • पूरी तरह प्राकृतिक हेयर सीरम के बारे में भी हमने ऊपर बताया है, उन्हें भी आप चुन सकती हैं।

रूखे बालों पर हेयर सीरम लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले बालों को धो लें।

  • अब गीले बालों को तौलिये की मदद से सुखाएं।

  • बालों में जब हल्की नमी हो, तब हेयर सीरम लगा लें।

  • हेयर सीरम लगाने के लिए हथेली पर करीब 2 से 3 बूंद सीरम डालें।

  • अब दोनों हाथों से हेयर सीरम को बालों पर लगाएं।

  • ध्यान रखें कि इसे स्कैल्प पर नहीं लगाना है।

  • इसे लगाते हुए हल्के हाथों से बालों की मसाज करें।

  • इसके बाद चाहें तो बालों को ऐसे ही पूरी तरह सूखने के लिए छोड़ दें या फिर हेयर ड्रायर से बालों को सुखाएं।

  • बाल सूखने के बाद आप इन्हें अपना मनपसंद स्टाइल दे सकती हैं।

  • अगर आप किसी दिन बाल नहीं धो रही हैं, तो बालों को बिना धोए भी हेयर सीरम लगाकर स्टाइल कर सकती हैं।

  • इसे नम बालों पर लगाने की सलाह इसलिए दी जाती है, ताकि यह एक समान पूरे बालों पर लग जाए। साथ ही नम बालों पर इसकी ज्यादा मात्रा की जरूरत भी नहीं होती।