सबसे अच्छे हेयर स्प्रे के नाम – Best Hair Spray

1. TIGI बेड हेड सुपरस्टार क्वीन फॉर ए डे हेयर थिकिंग स्प्रे

TIGI ब्रांड का यह बेड हेड सुपरस्टार हेयर थिकिंग स्प्रे बाजार में मिलने वाले कुछ अच्छे प्रोडक्ट्स में से एक है। इसमें बेरी की मोहक खुशबू आती है और यह स्प्रे बालों को स्टाइलिश बनाने के साथ ही चमदार बनाने में भी फायदेमंद हाे सकता है। कंपनी के अनुसार यह किसी भी प्रकार के बालों के लिए अच्छा स्प्रे है। साथ ही कंपनी का दावा है कि यह स्प्रे रूखे और बेजान बालों को चमक प्रदान कर सकता है।

गुण:

  • घुंघराले और रोल किए गए बालों को एक्स्ट्रा बाउंस प्रदान कर सकता है।

  • मध्यम आकार से लेकर लंबे बालों पर आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

  • यह बालों को नैचुरल फिनिशिंग और थिकनेस प्रदान कर सकता है।

  • इसकी खुशबू मोहक और हल्की है।

  • लंबे समय तक बालों को होल्ड कर सकता है, ताकि हेयर स्टाइल न बिगड़े।

अवगुण:

  • पैकेजिंग अच्छी नहीं है, बैग में रखने पर ढक्कन टूटने का डर रहता है।

2.. लॉरियल पेरिस एलेनेट स्टेन हेयरस्प्रे

लॉरियल पेरिस भारत में उपयोग किए जाने वाले भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक है। यह उलझे हुए बालों को साफ, मुलायम और चमकदार फिनिश प्रदान कर सकता है। यह बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है और इसका असर लंबे समय तक रहता है। यह लाइटवेटेड फॉर्मूला के साथ आता है। इसके उपयोग के बाद बालों में ब्रश करना आसान हाे सकता है।

गुण:

  • इसका प्रभाव बालों पर लगभग 7 घंटे तक देखा जा सकता है।

  • यह चिकनाहट और चिपचिपाहट से रहित होता है।

  • इसका उपयोग रोजाना किया जा सकता है।

  • उपयोग के बाद बालों पर सफेद अवशेष जैसे नजर नहीं आते हैं।

  • इसकी पैकेजिंग अच्छी है, इसलिए इसे सफर के दौरान आसानी से कैरी किया जा सकता है।

  • यह बालों पर समान रूप से फैल सकता है और हर बाल को चमक प्रदान कर सकता है।

  • इसकी खुशबू हल्की है, जो स्प्रे करने के बाद परेशान नहीं करती है।

अवगुण:

  • अन्य प्रोडक्ट्स के मुकाबले महंगा है।

3. गार्नियर फ्रुक्टिस स्टाइल फुल कंट्रोल एयरो हेयरस्प्रे

गार्नियर भी भारत में उपयोग किया जाने वाला एक प्रसिद्ध ब्रांड है। इसके प्रोडक्ट्स को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। यहां हम इसके हेयर स्प्रे की बात कर रहे हैं। यह हेयर स्प्रे एंटी-ह्यूमिडिटी प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो 90 प्रतिशत ह्यूमिडिटी में भी बालों की रक्षा कर सकता है। इसमें प्राकृतिक बैंबू एक्सट्रैक्ट होता है, जो बालों के लिए लाभदायक है। साथ ही उन्हें स्टाइलिश बनाने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • इसका प्रभाव 24 घंटे तक रह सकता है।

  • यह बालों को मजबूती, कोमलता और लचीलापन प्रदान कर सकता है।

  • यह बालों की उलझन को कंट्रोल कर उन्हें बाउंस-बैक होल्ड प्रदान करता है, जिससे बालों की स्टाइल बनी रह सकती है।

  • इसकी मजबूत पैकेजिंग इसे ट्रैवल फ्रेंडली बनाती है।

  • यह बालों को स्वस्थ रखने के साथ ही प्राकृतिक चमक प्रदान कर सकता है।

  • इसके उपयोग के बाद बालों पर सफेद परत जैसी नहीं बनती है।

  • यह लाइटवेटेड होता है। इसे लगाने के बाद आसानी से कंघी की जा सकती है।

  • इसकी खुशबू भी अच्छी है।

अवगुण:

  • अन्य उत्पादों के मुकाबले महंगा है।

  • इसमें कुछ केमिकल होते हैं।

4. श्वार्जकोफ प्रोफेशनल ओसिस स्पार्कलर शाइन स्प्रे

श्वार्जकोफ के इस शाइन स्प्रे को लगाते ही बाल तुरंत चमकदार हो जाते हैं। साथ ही यह स्प्रे बालों को कंडीशनिंग प्रदान कर उलझे बालों की समस्या को दूर कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्प्रे बालों को कई प्रकार की समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • उपयाेग करने पर जल्दी अपना असर दिखा सकता है।

  • बालों के रूखेपन को दूर कर हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।

  • यह बालों को न सिर्फ मजबूती प्रदान करता है, बल्कि कोमलता और लचीलापन भी प्रदान कर सकता है।

  • यह चिपचिपा नहीं होता है।

  • इसकी पैकेजिंग इसे यात्रा के अनुकूल बनाती है।

  • यह आपके बालों को बाउंसी और मुलायम बना सकता है।

  • अन्य उत्पादों के मुकाबले यह सस्ता है।

अवगुण:

  • संवेदनशील त्वचा वालों को स्कैल्प पर इससे दाने होने की समस्या हो सकती है।

  • इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता है।

5. ट्रेसमी प्रोटेक्ट हीट डिफेंस स्टाइलिंग स्प्रे

ट्रेसमी कंपनी का यह एक और हेयर स्प्रे प्रोडक्ट है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को सैलून में हेयर स्टाइलिश इस्तेमाल करते हैं। 230 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी से बालों की सुरक्षा कर सकता है। साथ ही यह बालों को हल्का शाइनी भी बनाता है।

गुण:

  • यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

  • यह बालों को स्टाइलिश करने वाले हीटिंग टूल्स की गर्मी से बालों की रक्षा कर सकता है।

  • इसमें विटामिन कॉम्प्लेक्स होता है, जो बालों को टूटने और डल होने से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही मॉइस्चर को लॉक करके रख सकता है।

  • इसका उपयोग करने पर यह 6 घंटे तक असरदार होता है।

  • इसकी खुशबू ठीक है, उपयोग करने पर परेशान नहीं करती है।

अवगुण:

  • हर प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

  • रोजाना उपयोग नहीं कर सकते हैं।

  • इसकी बोतल आकार में बड़ी है, इसलिए कैरी करने में मुश्किल हो सकती है।

6. श्वार्जकोफ ग्लिस टोटल हेयर रिपेयर हीट प्रोटेक्शन स्प्रे

हमारी लिस्ट में श्वार्जकोफ के एक और प्रोडक्ट ने जगह बनाई है। इस कंपनी के ग्लिस टोटल हेयर रिपेयर हीट प्रोटेक्शन स्प्रे को 200 एमएल की बोतल के साथ कई वेरिएंट में प्राप्त कर सकते हैं। इसका हीट प्रोटेक्शन फॉर्मूला 220 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी से बालों को बचा सकता है और बालों के घुंघरालेपन व उलझन को कम कर सकता है।

गुण:

  • यह एंटी-डैमेज गुणों से समृद्ध होता है, जो बालों को टूटने से बचाने में मदद कर सकता है।

  • यह बालों को नमी प्रदान करने के साथ ही चिकना बन सकता है।

  • यह बालों की सुरक्षा, हाइड्रेशन और देखभाल करने में फायदेमंद हो सकता है।

  • अन्य ब्रांड्स की तुलना में सस्ता है।

  • बालों पर चिपचिपा नहीं होता है।

  • कैरी करने में आसान और सुरक्षित पैकेजिंग है।

अवगुण:

  • इसकी गंध नेल पॉलिश रिमूवर जैसी है।

  • इसका उपयोग केवल पुरुष कर सकते हैं।

  • बेहतर परिणाम के लिए अधिक मात्रा में लगाना पड़ता है, जिससे यह जल्दी खत्म हो सकता है।

7. ट्रेसमी ट्रेस टू एक्स्ट्रा होल्ड हेयर स्प्रे

आइए, ट्रेसमी के एक और शानदार हेयर स्प्रे के बारे में जान लेते हैं। प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस द्वारा उपयोग किया जाने वाला यह भरोसेमंद ब्रांड है। ट्रेसमी कंपनी का दावा है कि ट्रेस टू एक्स्ट्रा होल्ड हेयर स्प्रे बिना किसी चिपचिपाहट के बालों को शाइनी और स्टाइलिश करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह लंबे समय तक असरदार हो सकता है।

गुण:

  • इसमें मौजूद स्प्रे अल्ट्रा फाइन मिस्ट है यानी कि सूक्ष्म स्प्रे है, जो बालों में आसानी से अवशोषित हो सकता है।

  • इसकी पैकेजिंग अच्छी है और आप इसे सफर के दौरान ले जा सकते हैं।

  • इसका उपयोग करने पर यह चिपचिपा और ड्राई फील नहीं होता है।

  • अच्छी तरह अवशोषित होने पर इसका असर पूरे दिन रह सकता है।

  • उड़ते हुए बालों को अच्छी तरह से मैनेज कर सकता है।

  • यह लगभग 24 घंटे तक ह्यूमिडिटी को रोक सकता है।

  • लंबे, छोटे, घुंघराले, सीधे और चिकने सभी प्रकार के बालों पर उपयुक्त है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू पसंद नहीं आ सकती है।

  • इसमें अल्कोहल की मात्रा होती है, जो शायद कुछ लोगों को पसंद न आए।

  • महंगा है।

8. सेंट बॉटेनिका प्रो केराटिन एंड आर्गन ऑयल हेयर नरिशिंग स्मूद थेरेपी स्प्रे

सेंट बॉटेनिका के इस हेयर स्प्रे को कुछ अच्छे स्प्रे की श्रेणी में रखा जा सकता है। इसमें आर्गन ऑयल के गुणों के साथ-साथ बालों पोषण देने वाला प्रो केरोटिन भी होता है। इसका उपयोग करने पर यह तुरंत ही बालों को स्मूथ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह सूखे और घुंघराले बालों पर भी फायदेमंद हो सकता है।

गुण:

  • यह बालों को बेहतर पोषण प्रदान कर सकता है।

  • यह बालों को नरिश करने में भी मदद कर सकता है।

  • उलझे और घुंघराले बालों को स्मूथ और बाउंसी बना सकता है।

  • इसकी कीमत पाॅकेट फ्रेंडली है यानी कि सस्ता है।

  • यह हानिकारक मिनरल ऑयल और सिलिकॉन मुक्त हेयर स्प्रे है।

  • इसका उपयोग रोजाना कर सकते हैं।

  • इसका उपयोग हेयर सीरम के रूप में भी कर सकते हैं।

  • इसमें हाइड्रोलाइज्ड केराटिन होता है, जो कमजोर और खराब होने वाले बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है।

  • यह बालों के टूटने और दो मुंहे होने की समस्या को कम कर सकता है।

  • इसमें मौजूद आर्गन ऑइल बालों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही पोषण प्रदान कर सकता है।

  • इसमें प्राकृतिक बॉटेनिकल का अर्क शामिल होता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत करता है और उन्हें घना करने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • इसका उपयोग सभी प्रकार के बालों के लिए नहीं किया जा सकता है।

  • इसकी गंधी तेज है, जो उपयोग करने पर परेशान कर सकती है।

  • यह 4 से 5 घंटे तक ही अपना असर दिखाता है।

9. कटेन नैचुरल हेयर हीट प्रोटेक्शन स्प्रे

स्वस्थ और स्टाइलिश बालों के लिए यह एक और हेयर स्प्रे है। कंपनी दावा करती है कि इसमें चावल के पानी, फ्लैक्स सीड्स, ग्रेपसीड्स, एलोवेरा और ग्रीन टी जैसे महत्वपूर्ण और बालों के लिए फायदेमंद तत्वों को मिलाया गया है। यह बालों को लंबे समय तक शाइनी और स्टाइलिश बनाने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • यह बालों की लोच को बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें मजबूती प्रदान कर सकता है।

  • यह बालों को मॉइस्चराइजिंग और कंडीशनिंग करने में मदद कर सकता है।

  • नैचुरल हीट प्रोटेक्शन बालों को सुरक्षा प्रदान करता है।

  • इसे रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • इसमें मौजूद तत्व बालों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं।

  • इसमें अल्कोहल, पैराबेंस, सिलिकॉन और सल्फेट जैसा कोई हानिकारक रसायन नहीं होता है।

  • रूखे और घुंघराले बालों से छुटकारा पाने के लिए इसे कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अवगुण:

  • खराब पैकेजिंग है, जिस कारण इसके लीक होने का डर रहता है।

  • हर प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

  • कुछ घंटे के बाद बाल रूखे और बेजान जैसे हो सकते हैं।

10. TIGI बेड हेड मास्टरपीस मैसिव शाइन हेयरस्प्रे

TIGI बेड हेड मास्टरपीस हेयर स्प्रे उपयाेग करने से कुछ ही मिनटों में सैलून-स्टाइल लुक प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। इस हेयर स्प्रे को कितनी भी लंबाई वाले बालों पर उपयोग किया जा सकता है। यह ह्यूमिडिटी को दूर करता है और बालों को रूखेपन से बचाते हुए अतिरिक्त चमक प्रदान कर सकता है।

गुण:

  • यह बालों को तैलीय नहीं बनाता है।

  • इसका असर बालों पर बहुत जल्दी दिखाई देता है।

  • उपयोग करने में आसान है।

  • इस असर बालों पर लंबे समय तक रहता है और हेयरस्टाइल को खराब नहीं होने देता है।

  • बालों को चमकदार और आकर्षक बना सकता है।

अवगुण:

  • इसमें अल्कोहल की मात्रा अधिक होती है।

  • कई प्रकार के केमिकल को मिलाकर बनाया जाता है।

  • इसकी तेज खुशबू कुछ लोगों को परेशान कर सकती है।

11.. एनलिवेन हेयर स्प्रे

बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए यह एक और अच्छा हेयर स्प्रे है। कंपनी दावा करती है कि यह हेयर स्प्रे बालों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अमीनो एसिड बनाए रखने में मदद कर सकता है। इससे बाल स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा, इसमें एमिनो प्रो-विटामिन-बी5 होता है, जो बालों की देखभाल में मददगार हो सकता है।

गुण:

  • बालों के सभी प्रकारों के लिए उपयुक्त है।

  • बालों को मजबूत करने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।

  • यह चिपचिपाहट रहित होता है।

  • कीमत कम है।

  • इसकी कम मात्रा ही काफी है, इसलिए यह लंबे समय तक चल सकता है।

  • इसको लगाने पर त्वचा में जलन नहीं होती है।

  • इसका उपयोग पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं।

अवगुण:

  • बोतल बड़ी है, जिस कारण इसे हैंड बैग में रखना मुश्किल है।

  • इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है।

अपने बालों के लिए हेयर स्प्रे खरीदने के समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

  • सबसे पहले तो यह चेक करें कि हेयर स्प्रे आपके बालों के लिए उपयुक्त है या नहीं।

  • हेयर स्प्रे को बनाने वाले तत्वों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

  • हेयर स्प्रे में किसी भी प्रकार के केमिकल व मिनरल ऑयल का इस्तेमाल कम से कम किया गया हो।

  • हेयर स्प्रे को ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो अन्य यूजर्स के रिव्यू जरूर पढ़ें।

  • हेयर स्प्रे को इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें और जांच लें कि कहीं वह आपके बालों के लिए नुकसानदायक न हो।

  • अच्छा होगा कि आप हेयर स्प्रे को भरोसेमंद डीलर या फिर इस आर्टिकल में हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके खरीदें।

  • बालों के लिए हेयर स्प्रे खरीदने से पहले अपने ब्यूटीशियन से परामर्श जरूर कर लें।

हेयर स्प्रे इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • सबसे पहले अपने बालों को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें।

  • सूखने के बाद अपने बालों में अच्छी तरह से ब्रश करें, ताकि बाल उलझे न रहें।

  • फिर स्प्रे को अपने बालों से कम से कम 10 से 12 इंच दूर रखकर स्प्रे करें।

  • बालों में सुंदर कर्ल पाने के लिए पहले ऑयल को कर्लिंग कंघी पर लगाएं और फिर बालों को रोल करते हुए स्प्रे करें।

  • ऑयली बालों के लिए नॉन ग्लॉसी हेयर स्प्रे का चुनाव करें।

  • ध्यान रहे कि हेयर स्प्रे का उपयोग कम से कम करें, क्योंकि अधिक मात्रा में किया गया उपयोग बालों के लिए हानिकारक हो सकता है।

  • स्प्रे करने के तुरंत बाद ही हीटिंग उपकरण का उपयोग न करें, इससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।

  • संवेदनशील स्कैल्प पर अल्कोहल रहित हेयर स्प्रे का उपयोग करें।

  • सामने के बालों पर स्प्रे करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए आप कंघी पर कुछ तरल पदार्थ जैसे कि पानी को लगाकर बालों को कंघी में फसाएं और फिर स्प्रे करें।