Hair Course

घुंघराले बालों के लिए 7 सबसे अच्छे शैम्पू – Best Shampoo For Curly Hair


1.शिया मॉइस्चर ऑर्गेनिक कोकोनट एंड हिबिस्कस कर्ल एंड शाइन शैम्पू

निर्माता कंपनी के अनुसार यह एक नमी देने वाला शैम्पू है, जो रूखे और बेजान कर्ली बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि इसमें ऑर्गेनिक शिया बटर, सी केल्प, और आर्गन ऑयल शामिल हैं, जो बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज और गहराई से कंडीशन कर सकते हैं। यह शैम्पू बालों को चमकदार और मुलायाम बनाए रखने का भी दावा करता है।

गुण :

  • गहराई से साफ करता है।

  • केमिकल द्वारा ट्रीट किए गए बाल जैसे कलर या रिबॉन्डिंग पर उपयोग किया जा सकता है।

  • बालों पर जेंटल है।

  • बालों को कंडीशन कर सकता है।

  • सल्फेट मुक्त है।

अवगुण :

  • महंगा है।

  • पतला है।

2.. हर्बल एसेंसेस आर्गन ऑयल ऑफ मोरक्को शैम्पू

घुंघराले बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू की लिस्ट में हर्बल एसेंसेस आर्गन ऑयल ऑफ मोरक्को शैम्पू का नाम भी शामिल है। इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह 90 प्रतिशत प्राकृतिक सामग्रियों की मदद से बनाया गया है। वहीं, इसे बनाने में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, एलोवेरा और सी केल्प का उपयोग किया गया है, जो आपके क्षतिग्रस्त बालों को भरपूर पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

  • कलर किए गए बालों पर भी उपयोग किया जा सकता है।

  • पैराबेंस और ग्लूटेन से पूरी तरह मुक्त है।

  • स्कैल्प का पीएच बैलेंस बनाए रख सकता है।

  • तीन फ्लेवर में उपलब्ध है।

  • जानवरों पर टेस्ट नहीं किया गया है।

अवगुण :

  • रूखे बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं है।

  • उपयोग के बाद कंडीशनर की जरूरत पड़ती है।

  • कुछ लोगों को इसकी गंध तेज लग सकती है।

3. किंकी कर्ली कम क्लीन नैचुरल मॉइस्चराइजिंग शैम्पू

अगर आपका स्कैल्प ऑयली है तो किंकी कर्ली कम क्लीन नैचुरल मॉइस्चराइजिंग शैम्पू भी आपके कर्ली बालों के लिए उपयुक्त हो सकता है। वहीं, इस कंपनी का दावा है कि अगर आपके घर में हार्ड वाटर आता है तो इस शैम्पू का उपयोग बालों और स्कैल्प पर पड़ने वाले हार्ड वाटर के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। बताया जाता है कि इसे बनाने में मंडारिन ऑरेंज (Mandarin Orange) का उपयोग किया गया है, जो बालों को कोमलता से साफ करने में सहायक हो सकता है।

गुण :

  • स्कैल्प का पीएच बैलेंस बनाए रख सकता है।

  • सल्फेट मुक्त है।

  • बालों को मुलायम बना सकता है।

  • थोड़ी सी मात्रा में ढेर सारा झाग दे सकता है।

अवगुण :

  • महंगा है।

4. सोपवर्क्स मुरुमुरु बटर शैम्पू बार

यह एक तरह का साबुन है, जिसे खास कर्ली बालों के लिए बनाया गया है। मुरुमुरु को बालों के लिए बेहतरीन माना जाता है। कंपनी के अनुसार यह शैम्पू बार क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करता है और उन्हें मुलायम, घना और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। बालों की कोमलता के साथ यह उनमें चमक बनाए रखने में भी लाभदायक हो सकता है।

गुण :

  • आसानी से ढेर सारा झाग दे सकता है।

  • एक बार उपयोग से बालों को पूरी तरह साफ कर सकता है।

  • महंगा नहीं है।

  • सल्फेट और पैराबेंस मुक्त है।

  • सिलिकॉन और मिनरल ऑयल से मुक्त है।

  • इसे किसी जानवर पर टेस्ट नहीं किया गया है।

  • पूरी तरह प्राकृतिक उत्पाद है।

अवगुण :

  • इसके उपयोग के बाद कंडीशनर लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

  • स्कैल्प पर साबुन को घीसने से यह हेयरफॉल का कारण बन सकता है।

5. OUIDAD एडवांस्ड क्लाइमेट कंट्रोल डिफ्रीजिंग शैम्पू

व्यक्तिगत अनुभव से मैं यह कह सकती हूं कि रूखे कर्ली बालों के लिए कोई मौसम बेस्ट नहीं होता। वहीं, अगर आपको ऐसा कोई शैम्पू मिल रहा है जो लचीले कर्ल्स को मौसम की मार से बचा सकता है, तो उसे खरीद लें। यह शैम्पू ऐसा ही कुछ दावा करता है। कंपनी का कहना है कि उनका यह प्रोडक्ट ह्यूमिडिटी, ठंड और गर्मी के हानिकारक प्रभाव से बालों को सुरक्षा दे सकता है। वहीं, इसका एंटीफ्रिज्ज फॉर्मूला बालों को मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके गुण पढ़कर आप इसे उपयोग करना चाहें तो नीचे दिए गए बाय नाउ के बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

गुण :

  • पैरबेंस और सल्फेट जैसे केमिकल से मुक्त है।

  • बालों को मुलायम बना सकता है।

अवगुण :

  • महंगा है।

6.कायोस बॉटानिकल्स आर्गन ऑयल शैम्पू

मोरक्को आर्गन ऑयल के गुणों से समृद्ध यह बेहतरीन प्रोडक्ट भी आपके घुंघराले बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू की लिस्ट में शामिल हो सकता है। निर्माता कंपनी की मानें तो बादाम तेल, जोजोबा तेल, एवोकाडो तेल और बॉटानिकल केराटिन के साथ विटामिन-ई युक्त यह शैम्पू बालों को मुलायम, घना, काला और फ्रिज्ज मुक्त बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

गुण :

  • केमिकल ट्रीटमेंट जैसे कलर किए गए बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

  • इसे बनाने में पैराबेंस, अल्कोहल या सल्फेट का उपयोग नहीं किया गया है।

  • सभी तरह के बालों के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

  • बालों में नमी बनाए रख सकता है।

  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।

  • बजट में है।

अवगुण :

  • ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।

  • एक वॉश में झाग नहीं देता।

7. फिक्स माय कर्ल्स एवरमोर शैम्पू

जब आप अपने कर्ली बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू की तलाश में हैं तो एक मौका इस प्रोडक्ट को भी दे सकते हैं। कंपनी के अनुसार, मैंगो बटर, शिया बटर और नेरोली ऑयल युक्त यह शैम्पू बालों को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचा सकता है। इसके साथ यह बालों में मॉइस्चर को लॉक कर सकता है और उन्हें मुलायम और फ्रिज्ज-फ्री बनाए रखने में मदद कर सकता है। अगर आपको यह प्रोडक्ट पसंद आए तो इसे खरीदने के लिए आपको बस नीचे दिए गए “बाय नाउ” के बटन को दबाना है।

गुण :

  • कर्ल्स को मेंटेन रखने में मदद कर सकता है।

  • हर दूसरे दिन उपयोग किया जा सकता है।

  • हानिकारक रसायन जैसे पैराबेंस, सिलिकॉन और सल्फेट से मुक्त है।

  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है, जिसके कारण जरूरत अनुसार मात्रा निकाली जा सकती है।

  • महंगा नहीं है।

अवगुण :

  • पंप डिस्पेंसर के कारण ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।

  • उपयोग के बाद कंडीशनर की अलग से जरूरत पड़ सकती है।

  • कलर किए गए बालों के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है।

घुंघराले बालों के लिए शैम्पू खरीदते वक्त कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • कर्ली बालों के ड्राई होने का ज्यादा डर रहता है। इसलिए, कर्ली बालों के लिए हमेशा एक मॉइस्चराइजिंग शैम्पू का चयन करें।

  • एक ऐसे शैम्पू को चुनें जो बालों पर माइल्ड हो और उन्हें रफ या फ्रिजी न बनाए।

  • कर्ली बालों के लिए हर्बल शैम्पू का चुनाव किया जा सकता है। हर्बल शैम्पू केमिकल से मुक्त होते हैं, जिस कारण बालों को कम से कम नुकसान पहुंचता है।

  • अपने घुंघराले बालों के लिए बेस्ट शैम्पू चुनते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उसमें ऐसे किसी सामग्री का उपयोग न किया गया हो, जिससे आपको एलर्जी हो।

  • अपने लिए शैम्पू खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या इसके समान योग्यता रखने वाली किसी संस्था (जिसके पास सर्टिफिकेशन का अधिकार हो) द्वारा सर्टिफाइड हो। इनके मानकों पर खरे उतरे उत्पादों को उपयोग के लिए सुरक्षित माना जाता है।

  • कर्ली बालों के लिए बेस्ट शैम्पू लेते समय यह भी ध्यान रखें कि वह किसी अनऑथराइज्ड ब्रांड से न लिया गया हो। हमेशा एक ऑथराइज्ड कंपनी का प्रोडक्ट ही खरीदें।